एजुकेशन

RBSE 5th 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं मार्कशीट की Direct Link, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड

Rajasthan Board RBSE 5th 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 मई को दोपहर 3 बजे जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RBSE 5th 8th Result 2024

Rajasthan Board RBSE 5th 8th Result 2024, RBSE Class 5th 8th Marksheet 2024 Download Link at rajshaladarpan.nic.in: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कार्यालय पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान बीकानेर ने कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट (RBSE 5th 8th Result 2024) आज यानी 30 मई को जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान बोर्ड 5वीं मार्कशीट 2024 और राजस्थान बोर्ड 8वीं मार्कशीट 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2024: ऐसा रहा 5वीं 8वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल से 4 मई तक किया गया था। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 मार्च से 4 अप्रैल तक हुई थी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में लगभग 12.50 लाख और कक्षा 8वीं में 14.37 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल 5वीं में कुल 97.06 फीसदी स्टूडेंट्स और कक्षा 8वीं में 95.72 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

How to download RBSE 5th 8th Marksheet 2024

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 5th 8th Marksheet 2024: मार्कशीट में होगी ये जानकारी

राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, क्लास, रोल नंबर, सब्जेक्ट, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य जानकारी दी होगी। ध्यान रहे कि राजस्थान 5वीं और 8वीं की ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल की तरफ से ही प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article