RBI Grade B Score Card 2025 Phase 1 OUT: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सेवा बोर्ड ने सामान्य संवर्ग परीक्षा के लिए आरबीआई ग्रेड बी फेज-I स्कोरकार्ड 2025 जारी कर दिया है। इन स्कोरकार्ड को आधिकारिक साइट rbi.org.in पर से देखा जा सकता है। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें, आरबीआई ने इस परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को किया था।
आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 का स्कोरकार्ड
RBI Grade B (सामान्य) चरण-I परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार चरण-II परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
RBI Grade B Score Card 2025 How to Check
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं
- होमपेज पर, 'Opportunities@RBI' सेक्शन में जाएं।
- 'Current Vacancies' टैब पर क्लिक करें और 'Result' चुनें।
- “Scorecard and Cut-off Marks for Phase-I Examination for Recruitment of Officers in Grade ‘B’ (DR) – General – PY 2025” लिंक चुनें।
- लॉगिन वाले पेज पर, अपना पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। विवरण सबमिट करें। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 का स्कोरकार्ड
स्कोरकार्ड पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और प्राप्त अंक, साथ ही चरण-II परीक्षा में बैठने की पात्रता के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक शामिल हैं।
आगे क्या
स्कोरकार्ड के आधार पर चरण-I परीक्षा में चुने गए उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी ग्रेड B चरण-II परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। चरण-II के लिए कार्यक्रम और प्रवेश पत्र का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से घोषित किया जाएगा।
