RBI Grade B Prelims Result 2026 Out: आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RBI Grade B Prelims Result 2026) खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पैनल ईयर 2026 के तहत ऑफिसर ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (RBI Grade B Prelims Result) दिया है। फेज 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
RBI Grade B Prelims Result 2026 Out: यहां देखें आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट
RBI Grade B Prelims Result 2026: कब हुई थी आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा
बता दें आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 की परीक्षा 13 जून, 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि इसका परिणाम 25 जून, 2026 को घोषित किया गया। जारी किया गया परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसमें केवल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RBI Grade B Prelims Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले rbi.og.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBI Grade B Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
RBI Grade B Prelims Result: कब जारी हुआ था भर्ती का नोटिफिकेशन
यहां भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 29 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन उसी दिन शुरू हुए और 20 मई, 2026 को समाप्त हुए। इसके बाद 13 जून, 2026 को चरण 1 की परीक्षा हुई थी। बता दें प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा।
