RBI Grade B Phase I Result 2023: जारी हुआ आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

RBI Grade B Phase I Result 2023, Sarkari Result 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

RBI Grade B Phase I Result 2023, RBI Grade B Prelims Sarkari Result 2023: आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ (RBI Grade B Prelims Result 2023 Pdf) डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Result 2023

RBI Grade B Result 2023

RBI Grade B Prelims Exam 2023: जुलाई में इस दिन हुई परीक्षा

आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 18 जुलाई को देर रात जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मेन्स परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई (RBI Grade B Mains Exam 2023 Date) को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed