RAS Mains Exam 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा - 2024 (RAS Mains 2024) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने इस मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं यानी आंसर बुकलेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी कॉपियों देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर बुकलेट डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दी गई है।
RAS Mains Exam 2024 (Photo - AI)
उत्तर पुस्तिका जारी करने का मुख्य उद्देश्य
आरपीएससी द्वारा मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन जारी करने का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। इसके जरिए उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि मुख्य परीक्षा के डिस्क्रिप्टिव प्रश्नों में उन्हें किस आधार पर अंक दिए गए हैं। छात्र अपनी कॉपियों की जांच करके समझ सकते हैं कि उनके उत्तरों में कहां कमी रह गई थी या किस खंड में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है। यह कदम आगे की तैयारी कर रहे अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी एक मार्गदर्शक का काम करेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे एनटीपीसी सीबीटी II परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, rrbapply.gov.in से करें डाउनलोड
कैसे डाउनलोड करें RAS Mains 2024 की आंसर बुकलेट?
आरपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप नीचे दिए गए हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Important Links' या 'News and Events' सेक्शन में जाएं.
स्टेप 3 - वहां "Answer Sheet for Rajasthan State and Subordinate Services Combined Competitive (Main) Exam - 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - इसके बाद आपको अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि या एसएसओ आईडी) दर्ज करनी होगी।
स्टेप 5 - सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी उत्तर पुस्तिका स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6 - उम्मीदवर इसे अब डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP 5th 8th Supplementary Result 2026: एमपी 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट कल होंगे जारी, rskmp.in पर एक्टिव होगा लिंक
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आंसर बुकलेट केवल एक निश्चित समय सीमा के लिए ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। इसलिए सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी कॉपी डाउनलोड करें। यदि किसी अभ्यर्थी को अंकों की गणना या किसी अन्य तकनीकी पहलू को लेकर कोई शिकायत या आपत्ति है, तो वे आयोग द्वारा तय किए गए नियमों और समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
