राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी, जूलॉजी परीक्षा में छात्रों को बाटे गए उत्तर लिखे हुए पेपर

Rajasthan University Zoology Paper Controversy: राजस्थान विश्वविद्यालय की जूलॉजी परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया, यहां छात्रों को प्रश्न पत्र की जगह कथित तौर पर उत्तर लिखे हुए पेपर वितरित कर दिए गए।

Rajasthan University Zoology Paper 2026 Controversy: राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था एक बार फिर विवादों में आ गई है। जूलॉजी परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया, जहां छात्रों को प्रश्न पत्र की जगह कथित तौर पर उत्तर लिखे हुए पेपर वितरित कर दिए गए। इस घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी चूक सामने आई हो। इससे पहले भी विश्वविद्यालय की एक परीक्षा में इसी तरह की गलती सामने आ चुकी है।

Rajasthan University

राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी

हाल ही में एमए समाजशास्त्र (MA Sociology Examराजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी) की परीक्षा के दौरान भी प्रश्न पत्र के स्थान पर उत्तर कुंजी (Answer Key) वितरित कर दी गई थी। उस मामले के सामने आने के बाद परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। इसके बावजूद परीक्षा संचालन में दोबारा इसी तरह की गड़बड़ी सामने आने से छात्रों और शिक्षकों के बीच नाराजगी बढ़ गई है।

End of Feed