Rajasthan SI Exam 2021: राजस्थान एसआई भर्ती परीखा 2021 की नई डेट जारी, जानें कब होगा एग्जाम

Rajasthan SI Recruitment Exam 2021 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने घोषणा की है कि उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2021 का पुनः आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा।

Rajasthan SI Recruitment Exam 2021 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने घोषणा की है कि उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2021 का पुनः आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। इस परीक्षा में केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थिति दर्ज कराई थी। RPSC ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आयोग की ओर से बताया गया है कि 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक अभ्यर्थियों के लिए एडिट विंडो खोली जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पत्राचार का पता अपडेट कर सकेंगे।

Rajasthan SI Exam 2021: राजस्थान एसआई भर्ती परीखा 2021 की नई डेट जारी

Rajasthan SI Exam 2021: राजस्थान एसआई भर्ती परीखा 2021 की नई डेट जारी

इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने अपनी एसएसओ आईडी बदल दी है, वे “फेच एप्लीकेशन फॉर्म” विकल्प का उपयोग करके अपने पुराने आवेदन डेटा को नई प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे उनके पुराने रिकॉर्ड और आवेदन संबंधी जानकारी नए सिस्टम में सुरक्षित रूप से जुड़ जाएगी। आयोग के अनुसार भर्ती से संबंधित आयु सीमा, आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी शर्तें पहले जारी विज्ञापन और शुद्धि-पत्र के अनुसार ही लागू रहेंगी। इसके लिए 3 फरवरी 2021 को जारी मूल विज्ञापन और 7 जून 2021 को जारी संशोधित नोटिस को आधार माना जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत दिशा-निर्देश और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

End of Feed