Rajasthan SET 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2026) का आयोजन कोटा विश्वविद्यालय द्वारा 13 सितंबर को किया जाने वाला है। यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। परीक्षा से पहले आपके लिए आवश्यक गाइडलाइन के बारे में जानना जरूरी है। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम और सख्त नियम लागू किए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि परीक्षा हॉल में किन चीजों को ले जाने की अनुमति है और किन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नियमों की अनदेखी करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
Rajasthan SET 2026 (Photo - AI)
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- राजस्थान सीईटी 2026 एडमिट कार्ड का एक स्पष्ट प्रिंटआउट
- फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दिव्यांग सर्टिफिकेट
परीक्षा केंद्र पर कौन सी चीजें पूरी तरह बैन हैं?
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन ड्राइव, ईयरफोन या कोई भी अन्य संचार उपकरण।
- किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, या रफ पेपर।
- बटुआ, हैंडबैग, गॉगल्स, बेल्ट, कैप/टोपी और धागे/ताबीज।
- पानी की बोतल (जब तक पारदर्शी न हो) और किसी भी प्रकार का खाने-पीने का सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
राजस्थान SET 2026 परीक्षा के लिए ड्रेस कोड
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों अभ्यर्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड तय किया गया है:
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए नियम: आधी बाजु की की शर्ट या टी-शर्ट और साधारण पैंट या पजामा पहनें। जूते के स्थान पर केवल साधारण चप्पल या स्लीपर पहनकर ही आएं।
महिला अभ्यर्थियों के लिए नियम: आधी बाजु का सूट, टॉप या साड़ी पहन सकती हैं। बालों में साधारण रबर बैंड का ही प्रयोग करें। किसी भी प्रकार के गहने जैसे अंगूठी, कान की बाली, हार, चूड़ियां पहनकर आने की सख्त मनाही है। पैरों में चप्पल या लो-हील्स वाले सैंडल ही मान्य होंगे। जूते आदी न पहने। हाई हील्स भी प्रतिबंधित है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -NEET UG Second Round Choice Locking: बड़ी खबर! नीट यूजी काउंसलिंग 2026 दूसरे राउंड की चॉइस लॉकिंग आज से शुरू
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे चेकिंग और फ्रिस्किंग प्रक्रिया के लिए परीक्षा के निर्धारित समय से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके और शांत मन के साथ बिना किसी चिंता या तनाव के आप परीक्षा दे सकें।
