Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर होगी भर्ती, शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं, इस डेट से करें आवेदन

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 183 नगरीय निकायों के रिक्तियों पर भर्ती होगी। यहां अभ्यर्थी 15 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी (Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026) खबर है। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में 24 हजार 752 सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती (Rajasthan Safai Karmchari Bharti) निकाली है। खास बात यह है कि यहां आवेदन करने के लिए किसी प्रकार की कोई शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। यहां आवेदन 15 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 है। यह भर्ती 1 साल की संविदा के आधार पर की जा रही है। यहां आप राजस्थान सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन से संबंधित सभी जानकारी जान सकते हैं।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर होगी भर्ती

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: नगर निकाय के अनुसार वैकेंसी

  • जयपुर - 4,811 पद
  • कोटा - 1,357 पद
  • बीकानेर - 1,084 पद
  • जोधपुर - 890 पद
  • सीकर - 480 पद
  • भरतपुर - 450 पद
  • अलवर - 426 पद
  • भिवाड़ी - 350 पद
  • धौलपुर - 340 पद
  • चूरू - 320 पद
  • उदयपुर - 300 पद
  • भीलवाड़ा - 296 पद
  • अजमेर - 290 पद
  • झुंझुनूं - 287 पद
  • पाली - 287 पद

End of Feed