Rajasthan RTE Lottery Result 2025 OUT: राजस्थान आरटीई एडमिशन लॉटरी का रिजल्ट आज यानी 9 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया गया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर (Rajasthan RTE Lottery Result) सकते हैं। यहां आप चेक कर सकते हैं कि आपका नंबर आया है या नहीं। साथ ही कौन से स्कूल में नंबर आया है यह भी चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष राज्य के 31500 निजी स्कूलों में आरटीई प्रवेश के लिए 3.39 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें पीपी 3 प्लस (3 से 4 वर्ष) और पहली कक्षा (6 से 7 वर्ष) के बच्चों का चयन होना है।
Rajasthan RTE Lottery Result: इस बीच करना होगा ऑनलाइन रिपोर्टिंग
राजस्थान आरटीई लॉटरी के जरि एडमिशन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 9 से 15 अप्रैल 2025 के बीच ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना होगा। यहां विद्यालय की ओर से 9 अप्रैल से 21 अप्रैल तकर आवेदन पत्रों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। वहीं ऑटोवेरीफाई के लिए 22 अप्रैल 2025 तक का समय दिया जाएगा। अभिभावकों द्वारा दस्तावेजों में संशोधन के लिए 9 अप्रैल से 24 अप्रैल तक का समय होगा।
Rajasthan RTE Lottery Result 2025: ये दस्तावेज जरूरी
- आधार कार्ड
- माता पिता का आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- अनाथ है तो अनाथालय का प्रमाण पत्र
- विकलांग है तो विकलांगता का प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड अगर बीपीएल श्रेणी में है तो
राजस्थान आरटीई के जरिए स्कूल में एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
