Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Seat Allotment Result 2026: MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां अपना रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ug.neetrajasthan.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस राउंड में कुल 2,529 सीटें अलॉट की गई हैं, जिसमें एमबीबीएस की 2,057 सीटें और बीडीएस की 472 सीटें शामिल हैं।
Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Result 2026: ऐसे देखें राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का रिजल्ट
बता दें उम्मीदवारों को सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें तय समय के अंदर एडमिशन की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग-कम-जॉइनिंग 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच होनी है। यहां अलॉटमेंट रिज़ल्ट प्रोविजनल है और यह काउंसलिंग अधिकारियों द्वारा वेरिफिकेशन और जांच के अधीन है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Seat Allotment Result: ऐसे चेक करें सीट आवंटन
- सबसे पहले ug.neetrajasthan.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीट आवंटन की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, 123 एथलीटों के लिए 9.75 करोड़ रुपये की मंजूरी
नीट मेरिट और रैंक के आधार पर सीट आवंटन
यहां सीट अलॉटमेंट प्रोसेस में उम्मीदवारों की नीट मेरिट और रैंक, योग्यता, कैटेगरी, लागू आरक्षण नियम, कॉलेज की पसंद और सीट की उपलब्धता को ध्यान में रखा जाता है। यहां अलॉटमेंट से यह तय होता है कि काउंसलिंग राउंड के दौरान उम्मीदवार को कौन सा कॉलेज और कोर्स मिलेगा। हालांकि, प्रोविज़नल अलॉटमेंट मिलने का मतलब यह नहीं है कि फाइनल एडमिशन पक्का हो गया है। उम्मीदवारों को तय योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा और ज़रूरी वेरिफिकेशन और जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
