Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी, RSSB अध्यक्ष ने दिया संकेत

राजस्थान एलडीसी ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के संकेत मिल गए हैं। RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने इन रिजल्ट को जारी करने की एक संभावित तारीख बता दी है। इन रिजल्ट को rssb.rajasthan.gov.in से देखा जा सकेगा।

Rajasthan LDC Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान एलडीसी ग्रेड-II परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने इन रिजल्ट को जारी करने की एक संभावित तारीख बता दी है। उन्होंने twit कर बताया कि 'LDC exam रिजल्ट 27 या 28 सितंबर को निकालने का प्रयास होगा।' एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें, यह फिक्स तारीख नहीं है, लेकिन पूरी संभावना है कि सितंबर माह के अंत तक इन रिजल्ट्स की घोषणा कर दी जाए।

Rajasthan LDC Result 2026 Kab Aayega

राजस्थान एलडीसी परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को हुई थी। इसके बाद बोर्ड ने 24 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को सवालों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। चूंकि आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है यही कारण है कि लोग इंटरनेट पर सवाल पूछ रहे हैं कि Rajasthan LDC Result 2026 Kab Tak Aayega

End of Feed