एजुकेशन

Rajasthan: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के आवेदनों में सुधार का अंतिम मौका, 14 नवम्बर तक करें करेक्शन

Chief Minister Anuprati Coaching Scheme: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए प्रोफेशनल कोर्सेज एवं विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन गत 14 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए थे।

Image

मुख्यमंत्री अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना राजस्थान 2025

Chief Minister Anuprati Coaching Scheme: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए प्रोफेशनल कोर्सेज एवं विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन गत 14 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए थे। संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल ने बताया कि जयपुर जिले में प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत कुछ आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन दस्तावेजों की कमी या अपूर्णता के कारण आक्षेपित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने आक्षेपित आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार अथवा दस्तावेजों की पूर्ति कर 14 नवम्बर 2025 से पूर्व आवेदन अग्रेषित करें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्रस्तुत किए गए निस्तारण पर विचार नहीं किया जाएगा।

वहीं, उपनिदेशक जितेन्द्र कुमार सेठी ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना वर्ष 2025-26 के तहत आपत्तियों के निस्तारण की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 को बढ़ाकर अब 14 नवम्बर 2025 कर दिया गया है। अतः समस्त अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे अपने आवेदन पत्रों पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर विभाग को अग्रेषित करें, जिससे आगामी चयन प्रक्रिया में उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि 14 नवम्बर 2025 के पश्चात प्राप्त निस्तारण या सुधार स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थियों की स्वयं की होगी।

क्या है मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे सिविल सेवा, IIT, NEET, आदि) के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है। यह योजना छात्रों को सरकारी नौकरी की तैयारी में मदद करती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article