Rajasthan: विद्युत निगमों में तकनीशियन के पदों का अंतिम परिणाम जारी, 2073 अभ्यर्थी चयनित

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई) की 2073 रिक्तियों पर इलेक्ट्रिशियन/ पॉवर इलेक्ट्रीशियन/ वायरमेन/ लाइनमैन/ एसबीए में आईटीआई योग्यता धारकों की भर्ती का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी हो गया है।

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई) की 2073 रिक्तियों पर इलेक्ट्रिशियन/ पॉवर इलेक्ट्रीशियन/ वायरमेन/ लाइनमैन/ एसबीए में आईटीआई योग्यता धारकों की भर्ती का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया हैं। ग्रुप II, ग्रुप III एवं ग्रुप IV का अंतिम परिणाम पूर्व में ही जारी किया जा चुका है। इस संबंध में चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नम्बर पर एसएमएस द्वारा भी सूचित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश सम्बन्धित विद्युत निगम द्वारा पृथक से जारी किये जायेंगें।

तकनीशियन के पदों का अंतिम परिणाम जारी

तकनीशियन के पदों का अंतिम परिणाम जारी

ऊर्जा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शिता के साथ अधिकाधिक रोजगार देने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में विद्युत निगमों में भर्ती प्रक्रिया को गति देते हुए इतने कम समय में अभियन्ताओं के 271 पदों एवं तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ आपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेंट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों सहित कुल 2434 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। तकनीशियन वर्ग के कुल 2163 पदों में से राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 150, जयपुर विद्युत वितरण निगम के 603, अजमेर विद्युत वितरण निगम के 498 एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के 912 पद शामिल हैं।

End of Feed