एजुकेशन

Rajasthan BSTC Result 2024 Date: जारी होने वाला है राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट, फाइनल आंसर की घोषित, यहां डायरेक्ट करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024: राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी हो गई है। यह परीक्षा डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशन कार्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा देता है। ऐसे में जिन सवालों को ड्रॉप किया गया है, उनके लिए छात्रों को पूरे मार्क्स मिलेंगे।

Image

Rajasthan Pre DElEd का रिजल्ट जल्द

Photo : Times Now Digital

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024: राजस्थान के डीएलएड कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी हो गई है। अब रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को Rajasthan Pre DElEd की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाना होगा।

राजस्थान बीएसटीसी यानी बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स के लिए Rajasthan Pre DElEd परीक्षा 30 जून 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स के लिए आंसर की 7 जुलाई को जारी कर दी गई थी। आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने की लास्ट डेट समाप्त होने के बाद अब अंतिम आंसर की जारी की गई है। ऐसे में रिजल्ट किसी भी वक्त जारी होता होगा।

Rajasthan Pre DElEd Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले परीक्षा वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर Pre DElEd प्रवेश परीक्षा परिणाम लिंक को खोलें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • यहां से अपना राजस्थान डीएलएड रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
  • अब मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
Rajasthan Pre DElEd Revised Answer Key यहां करें चेक

ड्रॉप प्रश्नों के मिलेंगे अंक

राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट से पहले वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा आंसर की 5 जुलाई को जारी की गई थी। इसके बाद फिर से फाइनल आंसर की जारी की गई है। यह परीक्षा डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशन कार्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा देता है। ऐसे में जिन सवालों को ड्रॉप किया गया है, उनके लिए छात्रों को पूरे मार्क्स मिलेंगे।

बता दें कि राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के बाद छात्रों को कार्बन शीट ले जाने के लिए कहा गया था। इस आंसर शीट की मदद से ही छात्र अपने प्री डीएलएड आंसर की से मिलान कर सकते हैं। इसके बाद अब फाइनल आंसर की तैयार किया गया है। फाइनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन का मौका नहीं मिलता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article