Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Declared, Rajasthan BSTC Result 2022, panjiyakpredeled.in: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट आज यानी 1 नवंबर 2022 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result) 2022 आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Rajasthan BSTC Result 2022: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा
राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम के माध्यम से 372 डीएलएड कॉलेजों में 25 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। राजस्थान प्री-डीएलएड एग्जाम 2022 का आयोजन प्री.डी.एल.एड. परीक्षा के समन्वयक कार्यालय द्वारा 8 अक्टूबर को किया गया। परीक्षा 2594 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक पाली में हुई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल परीक्षा में 5.99 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Rajasthan Pre DElEd Result 2022: जारी हुआ परिणाम
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर जारी किया गया है। यहां नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देखा जा सकता है। वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा (Rajasthan BSTC Exam 2022) के लिए इस साल 19 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। चूंकि रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है, ऐसे में काउंसलिंग का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न टीचिंग कॉलेजों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्सेस में दाखिला दिया जाएगा।
