Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025: जारी हुआ राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025 released at predeledraj2025.in: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025 released at predeledraj2025.in: राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 24 मई को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राज्सथान बीएसटीसी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिक्षमता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी और संस्कृत / हिंदी विषयों से 600 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed