Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अभी भी जारी है। आरबीएसई द्वारा 10वीं के रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। लेकिन रिजल्ट जारी होने के तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पहले कयास लगाए गए थे कि राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026, 20 मार्च को जारी किया जाएगा। लेकिन अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं है। बीते दिनों बोर्ड ने कहा था कि रिजल्ट की घोषणा करीब 24 घंटे पहले जानकारी दी जाएगी। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि 20 मार्च को रिजल्ट की घोषणा नहीं की जाएगी। लेकिन अब सवाल यह है कि रिजल्ट आएगा कब?
बोर्ड ने क्या कहा?
राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। बस यही पता लग पाया है कि 5वीं और 8वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा तारीख जारी की गई है। लेकिन 10वीं के रिजल्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच बोर्ड सिर्फ यह ही कहा है कि जल्द रिजल्ट को लेकर अपडेट जारी किया जाएगा।
कब आएगा राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
20 मार्च को 10वीं के रिजल्ट की घोषणा होन की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन इसको लेकर आधिकारिक तौर कोई सूचना नहीं जारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ईद और नवरात्री त्योहार के चलते रिजल्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता है। यही कारण है कि रिजल्ट को तैयार करने में अतिरिक्त समय लग रहा है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट सोमवार यानी 23 मार्च को 5वीं और 8वीं के रिजल्ट से पहले जार किया जाएगा।
राजस्थान 5वीं-8वीं के रिजल्ट कब जारी होंगे?
राजस्थान बोर्ड ने सोलश मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 24 मार्च यानी मंगलवार को जारी किए जाएंगे। छात्र रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
