Education News in Hindi: रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनी Container Corporation of India Limited (CONCOR) ने मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। कंपनी की ओर से जारी भर्ती नोटिस के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 77 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, CONCOR की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक फीस और अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए पदवार योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
रेलवे CONCOR भर्ती 2026
कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Management Trainees & Assistant Officers के लिए Indicative Recruitment Notice और Detailed Recruitment Notice दोनों उपलब्ध कराए हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिए मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के कुल 77 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग हैं। इसलिए उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांचें।
ये रहा नोटिफिकेशन का लिंक - Notification Link
- अगर आप मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए अप्लाई करने वाले हैं, तो जनरल / OBC / EWS के लिए 750 रुपये और SC / ST / PH के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।
- इसी तरह अगर आप असिस्टेंट ऑफिसर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सामान्य / OBC / EWS के लिए 500 रुपये जबकि SC / ST / PH के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।
किस उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन
| कम से कम उम्र | 18 साल |
| ज्यादा से ज्यादा उम्र | मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 28 साल |
| ज्यादा से ज्यादा उम्र | असिस्टेंट ऑफिसर के लिए 32 साल |
कॉनकॉर भारत सरकार का एक उद्यम और नवरत्न कंपनी है। यह कंपनी कंटेनर परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े काम करती है। देशभर में इसके कई कंटेनर रेल टर्मिनल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बैंक में क्लर्क बनने का सपना होगा पूरा, 8183 पदों पर आवेदन शुरू
