रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती का बदलेगा नियम, अब अलग से जारी होगा फॉर्म

रेलवे की स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी चल रही है। नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर पद के लिए अलग केंद्रीयकृत भर्ती अधिसूचना जारी करने की योजना है।

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़े कई अहम अपडेट सामने आए हैं। स्टेशन मास्टर की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी है। वहीं, रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के आवेदन का स्टेटस जारी हो गया है और NTPC ग्रेजुएट लेवल के 3,548 पदों पर आवेदन भी शुरू हो गए हैं। नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर पद के लिए अलग केंद्रीयकृत भर्ती अधिसूचना जारी करने की योजना है। अब दो लिखित परीक्षाओं CBT-1 और CBT-2 की जगह एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।

Railway Station Master Vacancy 2026

रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती का बदलेगा नियम (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

स्टेशन मास्टर भर्ती में क्या बदलेगा?

अब दो लिखित परीक्षाओं CBT-1 और CBT-2 की जगह एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।

विषय

End of Feed