RRB NTPC UG 2026: रेलवे में एनटीपीसी यूजी भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है? जानें कब होगी परीक्षा

RRB NTPC UG 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 3058 नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट (NTPC-UG) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी है कि सिलेक्शन प्रोसेस के साथ परीक्षा पैटर्न क्या है।

RRB NTPC UG 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट (NTPC-UG) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की होड़ इतनी अधिक है कि महज 3058 पदों के लिए 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि एक पद के लिए करीब 2060 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है।

RRB NTPC-UG 2026

RRB NTPC-UG 2026

क्या है NTPC-UG परीक्षा का शेड्यूल

बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment 2026) नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 मई से किया जाएगा। 7 मई को शुरू हुई परीक्षा 21 जून 2026 तक चलेगी, जिसे कुल 11 वर्किंग डे में पूरा किया जाएगा। देशभर के 21 क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से करीब 200 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है।

End of Feed