Railway में निकली टेक्निशियन पदों की भर्ती, 6565 वैकेंसी के लिए आज से आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स

आरआरबी ने Railway में टेक्निशियन ग्रेड I और ग्रेड III पदों की भर्ती निकाली है। आज से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के तौर पर काम करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए क बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है, जिसमें भर्ती पदों की संख्या के साथ आवेदन की डेट की जानकारी दी गई है। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक हैं, जो रेलवे में टेक्निशियन पदों पर सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। आइए आपको इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।

Railway में निकली टेक्निशियन पदों की भर्ती

Railway में निकली टेक्निशियन पदों की भर्ती

कब से शुरू होगा आवेदन

जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे (Railway) में टेक्निशियन पदों की भर्ती के लिए आवेदन मंगलवार, 30 जून 2026 यानी आज से शुरू हो रहे हैं। इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स को बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट 29 जुलाई 2026 है। इससे पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उसके बाद आप परीक्षा की तैयारी में जुट सकें।

End of Feed