Rabindranath Tagore Jayanti Essay: जन-गण-मन के रचयिता और नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर निबंध

Rabindranath Tagore Jayanti Essay, Short Summary In Hindi (रबींद्रनाथ टैगोर जयंती पर निबंध): बंगाल कैलेंडर के मुताबिक टैगोर साहब का जन्म वैशाख महीने के 25वें दिन हुआ था। इसके अनुसार उनकी जन्म जयंती आज यानी 9 मई को मनाई जा रही है।

Rabindranath Tagore Jayanti Essay, Short Summary In Hindi (रबींद्रनाथ टैगोर जयंती पर निबंध): राष्ट्रगान जन-गण-मन के रचयिता और नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर की आज (Rabindranath Tagore Jayanti Essay) जयंती है। वह एक बहुआयामी प्रतिभा की (Rabindranath Tagore Jayanti Short Summary) शख्सियत थे। उन्होंने बंगाली साहित्य और संगीत के साथ-साथ भारतीय कला को भी प्रासंगिक आधुनिकतावाद के माध्यम से एक नया रूप दिया। अंग्रेजी केलेंडर के अनुसार उनका जन्म 7 मई 1861 को हुआ था। जबकि बंगाल कैलेंडर के मुताबिक टैगोर साहब का जन्म वैशाख महीने के 25वें दिन हुआ था। इसके अनुसार उनकी जन्म जयंती आज यानी 9 मई को मनाई जा रही है। हालांकि भारत के अन्य राज्यों में रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती ग्रेगोरियन कैलेंड के अनुसार 7 मई को मनाई जाती है, लेकिन कोलकाता में टैगोर जयंती को पच्चीसवें बैशाख के नाम से जाना जाता है।

Rabindranath Tagore Jayanti Essay, Short Summary In Hindi

Rabindranath Tagore Jayanti Essay In Hindi: रबींद्रनाथ टैगोर जयंती पर निबंध

Rabindranath Tagore Biography In Hindi

बता दें रबींद्रनाथ का जन्म 7 मई, 1861 को कोलकाता के जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में हुआ था। वह 13 भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनके देबेंद्रनाथ टैगोर ने उनका पालन पोषण किया था। कहा जाता है कि बचपन से ही उन्हें लिखने का शौक था। महज 8 साल की उम्र से ही उन्होंने कविताओं की रचना शुरू कर दी थी। आगे चलकर वह एक महान कवि, उपन्यासकार, नाटककार, चित्रकार और निबंधकार बने। टैगोर ने कविता, साहित्य दर्शन, नाटक, संगीत और चित्रकारी समेत कई विधाओं में प्रतिभा का परिचय दिया था। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बेहद सम्मान करते थे। हालांकि कई बार ऐसा भी होता था कि जब कई विषयों पर दोनों की राय अलग होती थी। टैगोर साहब का दृष्टिकोण ज्यादा तार्किक माना जाता था।

End of Feed