पीरियड फ्रेंडली पंजाब: सरकारी स्कूलों में देश की सबसे बड़ी मेंस्ट्रुअल हेल्थ एजुकेशन की शुरुआत

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस कदम के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं के लिए स्कूल-बेस्ड मेंस्ट्रुअल हेल्थ एजुकेशन की शुरुआत की है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं के लिए स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा (School-Based Menstrual Health Education) की शुरुआत की है। इस स्टेट लेवल पहल से पंजाब के 3,600 से अधिक सरकारी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की लगभग 3.4 लाख से अधिक छात्राएं सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी। आइए आपको इस पहले और पंजाब सरकार के योगदान के बारे में बताएं।

Punjab

पीरियड फ्रेंडली पंजाब

'पीरियड फ्रेंडली पंजाब' अभियान

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day) के अवसर पर शुरू किए गए इस "मासिक धर्म स्वच्छता सिलेबस" को स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से राज्य के सभी 23 जिलों में लागू किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छठी से दसवीं कक्षा की छात्राओं को पीरियड को लेकर जागरूक करना है। ताकि वह बिना किसी झिझक के अपने सवालों को सामने रख सकें। इस अभियान के माध्यम से मान सरकार भेदभाव रहित और लड़कियों के अनुकूल शिक्षा प्रणाली का निर्माण कर रही है।

End of Feed