How to check PSEB result on DigiLocker & SMS: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 11 मई को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने 6 मार्च से 1 अप्रैल तक परीक्षा दी थी, वे वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। वे 5676750 पर मैसेज भेजकर SMS के जरिए भी अपने स्कोर जान सकते हैं। मैट्रिक के नतीजे छात्रों की शिक्षा का अहम हिस्सा हैं ऐसे में रिजल्ट के समय वे खुद को पॉजिटिव रखें। साथ ही कई बार ऐसा भी होता है कि रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट क्रैश हो जाती है ऐसे में छात्र वेबसाइट के अलावा DigiLocker या फिर SMS के जरिये भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे पंजाब बोर्ड का रिजल्ट वेबसाइट के सिवा अन्य तरीकों से भी चेक कर सकते हैं।
PSEB Punjab Board 10th Result
बताते चलें कि रिजल्ट जारी होने के बाद जो ऑनलाइन मार्कशीट मिलेगी, वो अस्थायी होंगी और ओरिजनल मार्कशीट स्कूलों द्वारा लगभग 15 से 20 दिनों बाद जारी किए जाएंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे जारी करेगा, और छात्र pseb.ac.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। छात्र SMS के जरिए भी अपने कक्षा 10 के नतीजे देख सकते हैं।
DigiLocker के जरिए PSEB रिजल्ट देखने के स्टेप्स (2026) How to check PSEB Result on DigiLocker :
- अपने फोन पर DigiLocker ऐप खोलें या results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
- होमपेज पर Education सेक्शन में जाएं।
- Punjab School Education Board (PSEB) चुनें।
- Class X Marksheet" या "Class 10 Result 2026" पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें और पास होने का साल चुनें,
- जानकारी सबमिट करें। प्रोविजनल मार्कशीट दिखाई देगी और इसे भविष्य के लिए सेव किया जा सकता है।
- अपना PSEB (पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड) का रिजल्ट देखने के लिए, क्लास 10 के लिए PB10 फॉर्मेट में एक टेक्स्ट मैसेज 5676750 पर भेजें।
- अगर PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in धीमी चल रही हो या बंद हो, तो यह सर्विस बहुत काम की है।
- अपने मोबाइल का मैसेजिंग ऐप खोलें।
- एक नया SMS लिखें।
- क्लास 10: PB10 <रोल नंबर> टाइप करें।
- मैसेज को 5676750 पर भेज दें।
- आपको कुछ ही देर में SMS के जरिए अपना रिजल्ट मिल जाएगा।
पंजाब बोर्ड 10वीं का नतीजा 2026: वेबसाइट से रिजल्ट देखने का तरीका How to check PSEB 10th Result Through Website:
- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
- 'Results' (नतीजे) सेक्शन पर क्लिक करें
- कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए संबंधित परीक्षा लिंक चुनें
- रोल नंबर डालें
- विवरण सबमिट करें
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और सुरक्षित रख लें
