PSEB 8th 12th Result 2024: घोषित हुआ पंजाब बोर्ड 8वीं व 12वीं रिजल्ट, यहां चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

PSEB Punjab Board 8th 12th Result 2024 Declared: पंजाब बोर्ड ने कक्षा 8वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।

PSEB Punjab Board 8th 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (Punjab Board 8th 12th Result 2024) आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। हालांकि, रिजल्ट की लिंक कल यानी 1 मई को एक्टिव होगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी पंजाब बोर्ड 8वीं 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

PSEB 8th 12th Result 2024

PSEB 8th 12th Result 2024

PSEB Class 12th Result 2024: ऐसा रहा पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 2,84,452 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 2,64,662 को सफल घोषित किया गया है। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 93.04 फीसदी दर्ज किया गया है, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 90.74 फीसदी और लड़कियों का 95.74 फीसदी रहा। बता दें कि 12वीं में एकमप्रीत सिंह ने टॉप किया है। वहीं, मुक्तसर साहिब दूसरे और अश्विनी तीसरे स्थान पर हैं।

End of Feed