PM Internship Scheme 2025 Eligibility: भारत सरकार की ओर से पीएम इंटर्नशिप स्क्रीम की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अगर आप भी 10th/ 12th पास हैं, या ग्रेजुएशन कर चुके हैं, तो आप भी इस सरकारी योजना का लाभ ले सकते हैं। PM Internship Scheme 2025 Website के अनुसार, अभी तक अगले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विंडो सक्रिय है, यही कारण है कि PM Internship Scheme 2025 Date की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। चलिए तब तक जानते हैं पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है, इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है? कितना मिलेगा स्टाइपेंड? किस साइट से व कैसे करना होगा आवेदन, जानें इस लेख के माध्यम से सब कुछ
पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है? कौन कर सकता है आवेदन, जानें स्टाइपेंड से लेकर छोटी बड़ी हर डिटेल (image - pminternship.mca.gov.in)
PM Internship Scheme 2025 Kya Hai, पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य युवा भारतीयों को टॉप की कंपनियों और संगठनों में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करना है। यह छात्रों और हाल ही में ग्रेजुएट हुए छात्रों को वास्तविक दुनिया की परियोजनाओं पर काम करने और विभिन्न क्षेत्रों में मूल्यवान कौशल हासिल करने के अवसर प्रदान करती है।
PM Internship Scheme 2025 Eligibility ! PM Internship Scheme 2025 Who can Apply ! पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
पीएम इंटर्नशिप योजना में भाग लेना है तो ध्यान रहे आप किसी फुलटाइम जॉब या एजुकेशन में शामिल नहीं होने चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई कर रहे छात्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए पात्र हैं अर्थात ये छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
PM Internship Scheme 2025 Registration ! पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं, आवेदन की स्टेप्स देखें
- PM Internship Scheme 2025 Official Website pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
- PM Internship Scheme 2025 Registration करने के लिए पंजीकरण करें।
- PM Internship Scheme 2025 Required Documents अपलोड करें।
PM Internship Scheme 2025 Stipend ! पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए स्टाइपेंड
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए चयनित युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से 4500 रुपये और कंपनियां अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड से 500 देंगी। इंटर्नशिप का मौका देश की टॉप कंपनियों में 12 महीने की अवधि के लिए मिलेगा।
