एजुकेशन

PhD Fellowship 2025: पीएचडी स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 60000 की फेलोशिप, जानें क्या-क्या मिलेगा

PhD Fellowship 2025 in IIIT Delhi: इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT दिल्ली) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। इस कॉलेज में पीएचडी फेलोशिप को बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बता दें कि IIIT दिल्ली ने पीएचडी फेलोशिप को बढ़ाकर 37,000 रुपये से 60,000 रुपये प्रति माह कर दी है। इसका उद्देश्य शोध प्रतिभाओं को आकर्षित करना और नवाचार को बढ़ावा देना है।

Image

पीएचडी स्टूडेंट्स के फेलोशिप

Photo : iStock

PhD Fellowship 2025 in IIIT Delhi: पीएचडी स्कॉलर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT दिल्ली) के पीएचडी स्टूडेंट्स के लिए फेलोशिप को बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके अलावा छात्रों को लैपटॉप समेत कई सुविधाएं भी मिलेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि IIIT दिल्ली के पीएचडी स्कॉलर्स को क्या-क्या मिलेगा।

IIIT Delhi PhD Fellowship: पीएचडी फेलोशिप में बदलाव

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-दिल्ली) ने अपने पीएचडी फेलोशिप कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। संस्थान ने अपनी पीएचडी फेलोशिप को 37,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। यह निर्णय देश और दुनिया के शोधकर्ताओं को आकर्षित करने और भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

PhD Students के लिए अन्य लाभ

पैसों के वृद्धि के साथ, शोधकर्ताओं को हर एक प्रकार की रिसर्च आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला यात्राओं के लिए 1.5 लाख तक की सहायता सम्मेलनों और कार्यशालाओं के लिए 2.5 लाख तक की सहायता प्रति वर्ष 20,000 रुपये का अनुसंधान अनुदान 50,000 रुपये का लैपटॉप अनुदान दिया जाएगा।

पीएचडी उम्मीदवारों को विश्व स्तर के प्रयोगशालाओं और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग संसथान तक पहुंच मिलेगी। यह कदम अनेक विभाग मार्गदर्शन के साथ अंतःविषय और उद्योग-संचालित अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की दिशा में है।

IIIT दिल्ली के निदेशक ने क्या कहा?

IIIT दिल्ली के निदेशक रंजन बोस ने कहा, "बढ़ी हुई पीएचडी फ़ेलोशिप हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को आकर्षित करना, उद्योग-प्रासंगिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में सार्थक योगदान देना है।"

आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

IIIT दिल्ली ने इस फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक शोधकर्ताओं को पीएचडी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह कदम देश के सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं को आकर्षित करेगा और भारतीय शैक्षणिक और नवाचार क्षेत्र को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article