PGCIL Recruitment 2026: पावर ग्रिड में 660 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2026, 12:43 PM IST

PGCIL Recruitment 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 660 नॉन एग्जिक्युटिव पदों के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए उम्मीदवार powergrid.in से ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PGCIL Recruitment 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Ltd) ने हाल ही में 660 रिक्तियों के पर बड़ी भर्ती निकाली है, जिसमें विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि भर्ती से PGCIL ने 17 अप्रैल को इस भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो गई है। PGCIL में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं वह भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के अंतिम तिथि, आवेदन प्रक्रिया, पदों की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी विस्तार में देते हैं।

PGCIL Recruitment 2026

PGCIL Recruitment 2026

PGCIL Recruitment 2026: पदों की जानकारी

PGCIL नॉन-एग्जीक्यूटीव पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी जैसे पद शामिल है। यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नॉर्दर्न रीजन I, II और III, राजस्थान प्रोजेक्ट, ईस्टर्न रीजन- I, II और III, नॉर्थ ईस्टर्न रीजन, ओडिशा प्रोजेक्ट, साउदर्न रीजन-I, II और III, वेस्टर्न रीजन- I, II और III के लिए है।

End of Feed