'Pay Through the Nose' मुहावरे का क्या है अर्थ? जानें कहां, कब और कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

अंग्रेजी मे अक्सर ऐसे मुहावरों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ वास्तविक अर्थ से एकदम अलग है। आज हम ऐसी ही एक इडियम 'Pay Through the Nose के बारे में जानेंगे, जो मुख्य तौर पर पैसो से जुड़ी हुई है।

Advanced English Learning Hack: अंग्रेजी भाषा सीखते या दैनिक बातचीत में इसका इस्तेमाल करते समय मुहावरे (Idioms) हमारी भाषा को न केवल अधिक स्वाभाविक बल्कि प्रभावशाली भी बनाते हैं। हालांकि, यह कहना गलत नहीं है कि बोलचाल में इस्तेमाल किए जाने वाले अधिकांश मुहावरों का वास्तविक अर्थ उनके शाब्दिक अर्थ से बिल्कुल अलग होता है। वैसा ही एक मुहावरा है 'Pay Through the Nose'। इस इडियम को सुनते ही यह तो समझ आता है कि बात पैसों के भुगतान की हो रही है, लेकिन नाक (Nose) कोई पैसे कैसे दे सकता है। आइए इस दुविधा को दूर करें और जानें इस मुहावरे का अर्थ क्या है और इसे किस स्थिति और कब इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसकी शुरुआत कैसे हुई।

Pay Through the Nose

Pay Through the Nose मुहावरे का क्या है अर्थ? (Photo - AI/Newsroom Verified)

'Pay Through the Nose' का क्या है अर्थ?

'Pay Through the Nose' का सीधा अर्थ है—किसी चीज या सेवा के लिए अत्यधिक या जरूरत से कहीं अधिक कीमत चुकाना। जब कोई व्यक्ति किसी सामान, टिकट, मरम्मत या सुविधा के लिए सामान्य दर से कई गुना ज्यादा पैसा देता है, तो कहा जाता है कि उसने "थ्रू द नोज" भुगतान किया है।

End of Feed