Patna High court Recruitment 2026: पटना हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 से 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 68 पद भरे जाएंगे। इनमें 23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 3 पद लोकमोटर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत निर्धारित हैं। भर्ती से जुड़ी परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बाद में पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
पटना हाईकोर्ट में ग्रेजुएट फेशर्स के लिए भर्ती
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके बाद लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (Computer Proficiency Test) और इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 28 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 30 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि : बाद में घोषित की जाएगी
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम से कम छह माह का कंप्यूटर एप्लीकेशन का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए। कंप्यूटर संचालन का व्यावहारिक ज्ञान भी आवश्यक माना गया है।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-4 के अनुसार ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी देय होंगी।
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला अभ्यर्थियों तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे होगी नियुक्ति
इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों कीनियुक्ति प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर की जाएगी। प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें नियमित सेवा का लाभ मिलेगा। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतर अवसर है जो स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और न्यायपालिका में करियर बनाना चाहते हैं।
