Pariksha Pe Charcha 2025 Date Announced: बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च माह से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर परीक्षा पे चर्चा करने जा रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा की तारीख घोषित हो गई है। पीएम मोदी 10 फरवरी 2025 को छात्रों से बात करेंगे। इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छात्रों में गुरुमंत्र देने वाले हैं।
परीक्षा पे चर्चा
इस साल का Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम और ज्यादा रोचक होने वाला है। पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी, सदगुरु समेत कई दिग्गज भी इसका हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा का आठवां सत्र शुरू होने वाला है।
Pariksha Pe Charcha 2025 Date
Pariksha Pe Charcha Guest: परीक्षा पे चर्चा में जुड़ेंगे ये गेस्ट
परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए इस साल रिकॉर्ड संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन के लिए 3.15 करोड़ से ज़्यादा छात्रों के साथ-साथ 19.80 लाख शिक्षक और 5.20 लाख अभिभावक पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी से पहले कई सिलेब्रिटी छात्रों से बात करने हैं। इन सिलेब्रिटी की लिस्ट नीचे देख सकते हैं:
- सद्गुरु
- दीपिका पादुकोण
- मैरी कॉम
- अवनि लेखरा
- रुजुता दिवेकर
- सोनाली सभरवाल
- फ़ूडफार्मर
- विक्रांत मैसी
- भूमि पेडनेकर
- टेक्निकल गुरूजी
- राधिका गुप्ता
Pariksha Pe Charcha 2025 Venue: कहां होगी परीक्षा पे चर्चा?
पिछले साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में किया गया था। इस साल भी भारत मंडपम में ही पीएम मोदी छात्रों से बात कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा इसके लिए जानकारी दी गई है। परीक्षा पे चर्चा, एक बड़ी पहल- 'एग्ज़ाम वॉरियर्स' का हिस्सा है। इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं, ताकि युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल तैयार किया जा सके
