October School Holiday List 2026: अक्टूबर में गांधी जयंती के अलावा कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October School Holiday List 2026: अक्टूबर के महीने में 2 अक्टूबर और रविवार की छुट्टियों के अलावा भी कई छुट्टियों है। त्योहार से भरे इस महीने में दुर्गा पूजा और करवाचौथ भी पड़ता है। आइए आपको बताएं अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल।

October School Holiday List 2026: अक्टूबर का महीना त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और बदलते हुए सुखद मौसम का महीना होता है। स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यह महीना उत्साह लेकर आता है, क्योंकि यह महीना त्योहारों के कारण कई दिनों की छुट्टियां लेकर आता है। महीने की शुरुआत ही 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के साथ होती है। 2 अक्टूबर के दिन देशभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अनिवार्य अवकाश रहता है। लेकिन अक्टूबर 2026 में स्कूल केवल 2 अक्टूबर और रविवार के दिन ही नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा, दशहरा (विजयदशमी), करवा चौथ जैसे प्रमुख पर्वों के चलते कई दिनों तक स्कूल बंद (School Holidays) रहेंगे। इन त्योहारों के बीच कई बार लंबा वीकेंड होता है, जब माता-पिता बच्चों के साथ एक आउटिंग भी प्लान कर सकते हैं तो आइए देखते हैं अक्टूबर 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

October School Holiday List 2026

October School Holiday List 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

अक्टूबर मे कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

तिथिदिनअवसर / त्यौहारछुट्टियों का प्रकार
02 अक्टूबर 2026शुक्रवारगांधी जयंती एवं शास्त्री जयंतीराष्ट्रीय अवकाश (सभी स्कूल बंद)
04 अक्टूबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशरविवार की छुट्टी
11 अक्टूबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशरविवार की छुट्टी
18 अक्टूबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशरविवार की छुट्टी
19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026सोमवार - बुधवारदुर्गा पूजा / महानवमी / दशहराराज्य अनुसार 2 से 3 दिन की छुट्टियां
25 अक्टूबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशरविवार की छुट्टी
29 अक्टूबर 2026गुरुवारकरवा चौथस्थानीय / वैकल्पिक अवकाश

बिहार में दुर्गा पूजा पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

बता दें कि बिहार में 2 अक्टूबर, रविवार की छुट्टियों के साथ 11 अक्टूबर यानी कलश स्थापना के दिन छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के अवसर पर छुट्टियां रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित स्कूल से संपर्क करें।

End of Feed