NVS Class 9 Selection Test Admit Card 2023 जारी कर दिए गए हैं, इच्छुक विद्यार्थी खुद या उनके अभिवाहक अपने बच्चों के लिए यहां दिए गए वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक से एनवीएस कक्षा 9 सेलेक्शन टेस्ट के हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा एनवीएस कक्षा 9 चयन परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 navodaya.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2023 के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी हुए एनवीएस कक्षा 9 सेलेक्शन टेस्ट के एडमिट कार्ड
फरवरी में होगी परीक्षा
11 फरवरी, 2023 को संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय / एनवीएस द्वारा आवंटित किसी अन्य केंद्र में चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। (LATERAL ENTRY ADMISSION TO CLASS IX - 2023) परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे की होगी। विशेष आवश्यकता (दिव्यांग) को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड - How to download NVS Class 9 Selection Test Admit Card 2023
- उम्मीदवार सबसे पहले navodaya.gov.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर एक पॉपअप विंडों बन कर आएगी, जिसमें आपको इस टेस्क्ट पर क्लिक करना है - CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR CLASS IX LATERAL ENTRY SELECTION TEST 2023
- इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- यहां यूजर नेम व पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Direct link for NVS Class 9 Selection Test Admit Card 2023
परीक्षा की हाइलाइट्स - NVS Class 9 Selection Test Highlights
- यह चयन परीक्षा वस्तुनिष्ठ / वर्णनात्मक प्रकार की होगी।
- परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा में चार खंड/विषय होंगे और प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का होगा।
