एजुकेशन

NVS Class 6 Admission 2025: नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2025: जो अभिभावक अपने बच्चे को नवोदय विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं उनके लिए राहत की खबर है। नवोदय विद्यालय संमिति (NVS) की तरफ से अगले सेशल यानी 2025 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म जारी हो गया है। ऐसे में जो इस साल एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो सारी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन 2025

Photo : Times Now Digital

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2025: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इस साल नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर एडमिशन डिटेल्स जारी की गई है। अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला नवोदय विद्यालय (NVS Admission 2025-26) में कराना चाहते हैं तो आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cbseitms.rcil.gov.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया, फीस, योग्यता और आयु जैसी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन फॉर्म का लिंक 16 जुलाई 2024 से एक्टिव हो दया है। क्लास 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2024 निर्धारित है। ध्यान रहे कि आखिरी तारीख बीत जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

NVS Class 6 Admission के लिए ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- cbseitms.rcil.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट पर जाते ही CANDIDATE CORNER पर जाएं।

स्टेप 3: अगले पेज पर Click here for Registration for Class VI JNVST (2025-26) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब मांगी गई डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6:आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

NVS Class 6 Admission 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

NVS Class 6 Admission Eligibility: कौन ले सकता है एडमिशन?

  • नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कक्षा 5वीं पास होना जरूरी है।
  • छात्र उसी जिले का निवासी हो जहां नवोदय विद्यालय स्थित है।
  • छात्रों की उम्र 09 साल से 11 साल के बीच होनी चाहिए।
  • छात्रों का जन्म 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच हुआ हो।
  • नवोदय विद्यालय में 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए होती हैं। वहीं 25 फीसदी सीटें शहरी छात्रों के लिए है।

NVS Admission Application Fee: फ्री में करें आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के छात्र को कोई भी फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article