NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की हाई पावर्ड टास्क फोर्स (HPTF) ने देश की परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। टास्क फोर्स का मकसद परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा मजबूत, पारदर्शी और छात्रों के लिए बेहतर बनाना है। NTA के अनुसार, परीक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों के सुझाव आने वाले सुधारों में मददगार हो सकते हैं। NTA पहले से ही टेस्ट डेवलपमेंट, परीक्षा संचालन, मार्किंग और मूल्यांकन जैसे क्षेत्रों में सुधार पर काम करने की बात कहता रहा है।
अगर आपके पास परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़ा कोई सुझाव या सिफारिश है, तो उसे 13 सितंबर 2026 तक भेजा जा सकता है। इसके लिए ईमेल, WhatsApp और टोल-फ्री हेल्पलाइन की सुविधा दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कौन है Apple की कमान संभालने वाले नए CEO जॉन टर्नस, जानें किस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
ईमेल के जरिए सुझाव भेजने के लिए ExamReformsTaskforce@dopt.gov.in पर मेल किया जा सकता है। WhatsApp के लिए 91 7827042830 नंबर दिया गया है। इसके अलावा 1800-180-4747 टोल-फ्री नंबर पर भी अपनी बात रखी जा सकती है। QR कोड के जरिए भी WhatsApp पर सुझाव भेजने का विकल्प दिया गया है।
टास्क फोर्स ने छात्रों और आम लोगों से ऐसे सुझाव देने की अपील की है, जिनसे परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा भरोसेमंद, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बन सके।
NTA ने शिकायत भेजने को लेकर भी जारी की एडवाइजरी
इसी बीच NTA ने परीक्षा से जुड़ी शिकायतें भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए भी कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं। एजेंसी ने कहा है कि शिकायत करते समय अपनी पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी देना जरूरी है, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।
उम्मीदवारों को शिकायत अपने उसी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से भेजनी चाहिए, जिसका इस्तेमाल उन्होंने परीक्षा फॉर्म भरते समय किया था। ईमेल के subject में अपना Application Number और संबंधित परीक्षा का नाम लिखना चाहिए।
शिकायत में समस्या को कम शब्दों में और साफ तरीके से बताने की सलाह दी गई है। अगर समस्या से जुड़े स्क्रीनशॉट या दूसरे जरूरी दस्तावेज हैं, तो उन्हें भी ईमेल के साथ लगाया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कितने पढ़े लिखे हैं अभिनंदन वर्धमान, 2019 में मार गिराया था पाकिस्तानी विमान
