NTA Exam Calendar: जारी हुई यूजीसी नेट समेत तीन परीक्षाओं की नई तारीख, यहां देखें एग्जाम का नया कैलेंडर

NTA Exam Calendar, UGC NET New Exam Date 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी और एनसीईटी परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर कैलेंडर चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां आप एग्जाम की डेट जान सकते हैं।

NTA Exam Calendar, UGC NET New Exam Date 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट समेत तीन परीक्षाओं की नई डेट का ऐलान कर दिया है। पेपर लीक के चलते यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी (UGC NET New Exam Date) गई थी। इसके बाद से अभ्यर्थी लगातार परीक्षा की नई तारीख को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे थे। वहीं अब एनटीए ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी और एनसीईटी परीक्षा के लिए नया कैलेंडर जारी कर (CSIR UGC Exam Date) दिया है।

NTA Exam Calendar, UGC NET New Exam Date 2024

NTA Exam Calendar: यहां देखें एनटीए के एग्जाम का नया कैलेंडर

एनटीए की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक यूजीसी नेट की परीक्षा ऑफलाइन मोड पर 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित (NCET New Exam Date) की जाएगी। जबकि सीएसआईआर यूजीसी की परीक्षाएं 25 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक निर्धारित है। वहीं एनसीईटी परीक्षा 10 जुलाई को होगी। यह सभी परीक्षाएं सीबीटी मोड पर होंगी। यहां आप यीजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी और एनसीईटी एग्जाम का नया कैलेंडर देख सकते हैं।

End of Feed