पेपर लीक पर NTA की बड़ी कार्रवाई, 47 अधिकारी किए गए बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी

परीक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में NTA ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, NTA ने 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी किए जाने की बात सामने आई है।

परीक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, NTA ने 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा अगले एक महीने के भीतर एनटीए की पूरी व्यवस्था में री-स्ट्रक्चरिंग की जाएगी। इस बदलाव का मुख्य कारण एजेंसी के काम करने के तरीके को बेहतर बनाना और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित करना है। सूत्रों के अनुसार, एनटीए की ओर से परीक्षाओं के आयोजन के लिए जिस तरह आउटसोर्सिंग की जाती है, उसमें भी बदलाव किया जाएगा। भविष्य में परीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों और प्रक्रियाओं को लेकर नए नियम और व्यवस्था लागू की जा सकती है। यह बदलाव विशेषज्ञों की एक समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा।

NTA

पेपर लीक पर NTA की बड़ी कार्रवाई, 47 अधिकारी किए गए बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी

लीक प्रूफ व्यवस्था तैयार करने की योजना

End of Feed