NMMSS 2026: दिल्ली में 5 दिसंबर को होगी स्कॉलरशिप परीक्षा, जानें कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 8 में पढ़ने वाले योग्य छात्रों के लिए यह परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

NMMSS 2026: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 8 में पढ़ने वाले योग्य छात्रों के लिए यह परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है और स्कूलों के माध्यम से 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कराया जा सकता है। दिल्ली शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर NMMSS परीक्षा से जुड़ी सूचना भी उपलब्ध है, जिससे उम्मीदवार देख सकते हैं।

NMMSS 2026 directorate of education government of delhi

दिल्ली में 5 दिसंबर को होगी स्कॉलरशिप परीक्षा

कौन ले सकता है हिस्सा

यह परीक्षा दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्रों के लिए है। इसके लिए कक्षा 7 के अंकों और परिवार की आय से जुड़ी शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

End of Feed