NLC India Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी 'नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड' (NLCIL) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। कंपनी ने 6 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग ग्रेड और विभागों में कुल 145 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर नियुक्तियां थर्मल, माइंस, प्रोजेक्ट्स और HR से जुड़े क्षेत्रों में की जाएंगी।
इंजीनियरिंग से जुड़े पदों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, C&I, एन्वॉयरन्मेंटल, केमिकल, माइनिंग और सेफ्टी जैसी शाखाएं शामिल हैं। वहीं डिप्टी मैनेजर (लीगल) के लिए Law की डिग्री और डिप्टी मैनेजर (एचआर) के लिए PG डिग्री या MBA मांगा गया है।
वेतनमान
NLC India की इस भर्ती में पद E-1 से E-7 तक के पे ग्रेड में रखे गए हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 40,000 रुपये से लेकर 2,60,000 रुपये तक है। हालांकि, हर पद के लिए सैलरी और ग्रेड अलग-अलग होंगे:
NLC India Vacancy 2026
अक्टूबर-नवंबर में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन शुरू होने की जानकारी दी गई है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार NLC India की वेबसाइट nlcindia.in के Career सेक्शन में Advertisement No. 11/2026 देख सकेंगे।
ध्यान रहे, अभी डिटेल में विज्ञापन या आवेदन करने की तारीख नहीं बताई गई है। एक बार डिटेल विज्ञापन आने के बाद ही योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, फीस और आरक्षण की शर्तें पता चलेंगी। इन पदों पर उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन कर सकेंगे।
