एजुकेशन

NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस 10th, 12th की डेटशीट जारी, इस दिन से होगी परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

NIOS Date Sheet 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। छात्रों को बता दें कि परीक्षा की शुरुआत 6 मई से होने वाली है। छात्र NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एनआईओएस 10th, 12th की डेटशीट जारी

NIOS Date Sheet 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल 2026 सेशन में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र NIOS की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी कक्षा के अनुसार डेटशीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जारी पीडीएफ में परीक्षा से संबंधित जानकारी के साथ पूरा एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें परीक्षा का समय और डेट शामिल है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो कर NIOS 10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

कब से शुरू होगी NIOS 10वीं 12वीं की परीक्षा

जारी नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, NIOS कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 10 अप्रैल से 6 मई के बीच किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन चिन्हित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा की शुरुआत लोककला, संस्कृति जैसे विषयों से साथ होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा का शुरुआत संस्कृत व्याकरण, भंडार प्रबंधन जैसे विषयों के साथ होगी। 10वीं की अंतिम परीक्षा 6 मई को वेद अध्ययन के होगी और 12वीं की परीक्षा का समापन हाउसकीपिंग और कैटरिंग मैनेजमेंट के साथ होगा। परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया है।

कैसे करें परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड

  • NIOS 10th 12th अप्रैल 2026 सेशन का परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए छात्र अधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  • यहां दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने परीक्षा के संबंध के एक नोटिस आएगा।
  • इसे डाउनलोड करें। छात्रों को 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षा का पूरा शेड्यूल मिल जाएगा।

विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए अब केवल 1 महीने के समय बाकी रह गया है। छात्र समय से कोर्स पूरा कर रिवीजन पर ध्यान दें।

कब आएगा हॉल टिकट

NIOS 10वीं 12वीं अप्रैल सेशन परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा से 10 दिन पहले हॉल टिकट जारी की जा सकती है। छात्रों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article