NIFTEE Exam City Slip 2026 Download: एनटीए ने NIFTEE यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। शहर सूचना पर्ची या एग्जाम सिटी स्लिप ये दोनों एक ही हैं, जबकि एडमिट कार्ड अलग होता है। NIFTEE Exam City Slip 2026 Download करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।
NIFTEE परीक्षा सिटी स्लिप 2026 जारी
इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें, ये केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली एक स्लिप है, जो कि इसलिए जारी की जाती है ताकि छात्र जल्द से जल्द अपने यात्रा का प्रबंध कर सकें। जानें कब है परीक्षा?
कैसे डाउनलोड करें-NIFTEE Exam City Slip 2026 Step to Check
- सबसे पहले exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीचे की तरफ आएं और NIFTEE पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा।
- यहां News & Events के नीचे देखें और इस लिंक पर क्लिक करें 'Advance Intimation for Allotment of Examination City and Facility for PwD Candidates to Submit Scribe Details for NIFTEE–2026'
- फिर नया पेज खुलेगा, जहां आपको सारी जानकारी के साथ आधिकारिक पीडीएफ मिल जाएगी।
NIFTEE Exam 2026 Date
एनटीए की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। हालांकि एडमिट कार्ड कितने दिन पहले जारी होंगे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं आई है। एक अनुमान के अनुसार, प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल एडमिट कार्ड या एजुकेशन जगत की खबर के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज (timesnowhindi.com/education) को देखते रहें।
What is NIFTEE in Hindi
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस टेस्ट है, जिसे NTA पूरे भारत में NIFT कैंपस में अंडरग्रेजुएट (B.Des, B.F.Tech) और पोस्टग्रेजुएट (M.Des, M.F.M, M.F.Tech) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित करती है।
