NICL Apprentice Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड (NICL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 200 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in › recruitment पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 है। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक 4 नवंबर को एक्टिव कर दिया गया था। यहां आप एनआईसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
NICL Apprentice Recruitment 2026: एनआईसीएल अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी
एनआईसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन
नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड (NICL) के ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में फुल टाइमस ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास 1 अप्रैल 2026 तक डिग्री का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ बीपीएससी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का रिजल्ट
NICL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले nationalinsurance.nic.co.in › recruitment पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NICL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
NICL Apprentice Recruitment 2026 Advertisements: Check here
NICL Apprentice Recruitment: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- संबंधित मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
NICL Apprentice Salary: हर महीने इतने रुपये का स्टाइपेंड
यहां सैलरी की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15000 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
