NHM Staff Nurse Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 2200 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के डायरेक्ट सेलेक्शन

NHM Staff Nurse Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), असम ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी (NHM Staff Nurse Recruitment) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

NHM Staff Nurse Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), असम ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2204 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेश की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2026 रात 11 बजकर 59 मिनट तक है। यहां आप एनएचएम स्टाफ नर्स के लिए के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NHM Staff Nurse Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026

NHM Staff Nurse Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 2204 पदों पर निकली वैकेंसी

NHM Staff Nurse Recruitment 2026 Qualification: स्टाफ नर्स के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एनएचएम स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करे के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएसी नर्सिंग या फिर जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां अधिकतम आयु में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed