NEET UG RE Exam Result 2024 Date And Time: नीट यूजी री एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने (NEET UG RE Exam Result) वाला है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कल यानी 30 जून को रिजल्ट घोषित कर (NEET UG RE Exam Result 2024 Date) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को 30 जून तक रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। छात्र ऑफिशियल साइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET UG RE Exam Result 2024 Date: यहां चेक करें नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट
नीट यूजी री एग्जाम 23 जून को आयोजित किया गया था। परीक्षा देशभर के कुल 6 केंद्रों पर निर्धारित थी। एग्जाम में कुल 1563 में से 863 छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NEET UG RE Exam Result 2024: नीट यूजी री एग्जाम रिजल्ट
- exams.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
