NEET UG Re Exam 2026: दिल्ली सरकार की विशेष पहल, NEET परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए होंगे ‘कूलिंग जोन’

NEET परीक्षा देने आए छात्रों के साथ आए अभिभावकों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष ‘कूलिंग जोन’ बनाए हैं। इसका मकसद गर्मी में बाहर इंतजार कर रहे लोगों को राहत देना है।

NEET UG Re Exam 2026 News: NEET परीक्षा देने आए छात्रों के साथ आए अभिभावकों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष ‘कूलिंग जोन’ बनाए हैं। मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के निर्देश पर यह व्यवस्था पटेल नगर उप-मंडल के सभी केंद्रों पर की गई है। नियमों के मुताबिक ये जोन परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की प्रतिबंधित सीमा से बाहर लगाए गए हैं। इनका मकसद गर्मी में बाहर इंतजार कर रहे लोगों को राहत देना है।

NEET UG RE EXAM 2026

NEET परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए होंगे ‘कूलिंग जोन’

कूलिंग जोन में ठंडा पीने का पानी, वाटर कूलर, चाय, शिकंजी और बैठने के लिए आरामदायक इंतजाम किए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए यहां ठंडा माहौल बनाए रखने की कोशिश की गई है।

End of Feed