कभी NEET तो कभी भर्ती परीक्षा, 10 साल में भारत के बड़े पेपर लीक मामले, जानें कैसे लगा करोड़ों छात्रों के सपनों पर ग्रहण

Biggest Paper Leak In India, India Paper Leak List: टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी डिजिटल के Clean करो NEET के इस मुहिम में हम आपके लिए पिछले 10 साल में भारत के 10 बड़े पेपर लीक मामले लेकर आए हैं, जिसने करोड़ों छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया है।

Biggest Paper Leak In India, India Paper Leak List: कभी NEET का पेपर लीक होता है, तो कभी सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर सवाल उठते हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत की परीक्षा व्यवस्था बार-बार विवादों के घेरे में रही है। पेपर लीक अब केवल एक अपराध नहीं, बल्कि देश की शिक्षा और भर्ती व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। सोशल मीडिया, तकनीक और संगठित गिरोहों की मदद से प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही वायरल हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान उन ईमानदार छात्रों को उठाना पड़ता है, जो वर्षों की मेहनत और भरोसे के साथ परीक्षा हॉल तक पहुंचते हैं। हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (National Eligibilit Cum Entrance Test, Undergraduate) को 12 मी को रद्द कर दिया गया था। अपने 10 साल के इतिहास में पहली बार नीट परीक्षा को रद्द किया गया है।

Biggest Paper Leak In India, India Paper Leak List.

Biggest Paper Leak In India: यहां देखें पिछले 10 साल में भारत के बड़े पेपर लीक मामले

बता दें यह पहली बार नहीं है जब किसी परीक्षा के लीक होने के बाद रद्द किया गया है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 10 साल में करीब 89 पेपर लीक हुए हैं, वहीं 48 बार से अधिक बार परीक्षाएं दोबारा आयोजित की जा चुकी हैं। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, सरकारी नौकरी और बोर्ड परीक्षाएं शामिल हैं। इन घटनाओं ने न केवल करोड़ों छात्रों के भविष्य पर असर डाला, बल्कि देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी डिजिटल के Clean करो NEET के इस मुहिम में हम आपके लिए पिछले 10 साल में भारत के 10 बड़े पेपर लीक मामले लेकर आए हैं, जिसने करोड़ों छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया है।

End of Feed