NEET UG परीक्षा दोबारा कब होगी, NTA के सामने खड़ी हैं ये 5 चुनौतियां

NEET UG पेपर लीक और परीक्षा सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी National Testing Agency (NTA) परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गई है।

NEET UG पेपर लीक और परीक्षा सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी National Testing Agency (NTA) परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, NTA DG के साथ एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठकों में परीक्षा की नई तारीख, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य के परीक्षा मॉडल पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दोबारा परीक्षा कराने की स्थिति में NEET-UG जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में आयोजित की जा सकती है तारीखों का ऐलान भी अगले एक हफ्ते में कर दिया जाएगा। हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है, लेकिन एजेंसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कम समय में पूरी प्रक्रिया को दोबारा सुरक्षित तरीके से पूरा करना है।

NEET UG दोबारा कराने में NTA के सामने खड़ी हैं 5 चुनौतियां

NEET UG दोबारा कराने में NTA के सामने खड़ी हैं 5 चुनौतियां

NTA के सामने खड़ी हैं ये 5 चुनौतियां

सबसे ज्यादा चर्चा “Hybrid-NEET Model” को लेकर हो रही है। इसे पेपर लीक की घटनाओं को रोकने की दिशा में एक बड़े सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। इस मॉडल में प्रश्नपत्र पहले की तरह बड़े पैमाने पर प्रिंट होकर ट्रांसपोर्ट नहीं किए जाएंगे, बल्कि एन्क्रिप्टेड डिजिटल फॉर्म में सीधे परीक्षा केंद्रों तक भेजे जाएंगे।

End of Feed