NEET UG परीक्षा में बायोमेट्रिक फेल होने पर एग्जाम दे सकेंगे या नहीं? एनटीए ने बदला नियम, छात्रों को बड़ी राहत

NEET UG Exam Biometric Guidelines: एनटीए 3 मई 2026 को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। क्या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा न होने पर अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ सकते हैं?

NEET UG Exam Biometric Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित करने जा (NEET UG Exam Biometric Guidelines) रहा है। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बीच छात्र इस बात को लेकर परेशान थे कि यदि एग्जाम सेंटर पर उनका बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन फेल हो गया या किसी तकनीकी वजह से नहीं हो पाया तो क्या होगा? क्या बायोमेट्रिक वेरिफेकेशन फेल होने पर परीक्षा में बैठ सकेंग? हाल ही में एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों की चिंता दूर की है। जारी अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कहा है कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा न होने पर भी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति (NEET UG Biometric Guidelines) दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को एक लिखित अंडरटेकिंग जमा करनी होगी। इस अंडरटेकिंग का फॉर्मेट उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

NEET UG Exam Biometric Guidelines, NEET UG Exam 2026

NEET UG Exam Biometric Guidelines: NEET UG परीक्षा में बायोमेट्रिक फेल होने पर परीक्षा दे सकेंगे या नहीं?

NEET UG Biometric Guidelines: नीट यूजी बायोमेट्रिक गाइडलाइंस

  • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है।
  • यदि डिवाइस संबंधी समस्याओं, खराब डेटा गुणवत्ता या कनेक्टिविटी समस्याओं के कारण बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण विफल हो जाता है, तब भी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
  • शारीरिक रूप से बायोमेट्रिक डेटा प्रदान करने में असमर्थ उम्मीदवारों को भी प्रवेश दिया जाएगा।
  • ऐसे उम्मीदवारों को एक लिखित अंडरटेकिंग देना होगा, जो परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • परीक्षा के दौरान (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को परेशान नहीं किया जाएगा।

End of Feed