NEET UG Counselling 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के दौरान जिन अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन गलती से कोई गलत जानकारी दर्ज हो गई थी, उनके लिए एमसीसी ने 'रजिस्ट्रेशन रिसेट' का विकल्प सक्रिय कर दिया है। 7 अगस्त को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार इस सुविधा का उपयोग उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 की सुबह 11:00 बजे तक किया जा सकता है। इसके साथ ही एमसीसी ने पहले राउंड के लिए कुल 31,728 सीटों का सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दिया गया है।
NEET UG Counselling 2026 (Photo - AI)
किन उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है रजिस्ट्रेशन रिसेट ऑप्शन?
एमसीसी द्वारा दी गई यह सुविधा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए सबसे लाभकारी है, जिन्होंने राउंड-1 के आवेदन पत्र में गलती से गलत जानकारी भर दी थी या गलत श्रेणी/कोटा चुन लिया था। रिसेट ऑप्शन का उपयोग करके उम्मीदवार पूर्व में दर्ज विवरण को अनलॉक कर सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार गलत भरी गई व्यक्तिगत या शैक्षणिक जानकारी में संशोधन कर सकते हैं। अपने पसंदीदा ऑप्शन को बदलकर संशोधित फॉर्म को दोबारा एमसीसी पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं।
राउंड-1 सीट मैट्रिक्स जारी
एमसीसी द्वारा नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले दौर के लिए MBBS, BDS और बीएससी नर्सिंग की कुल 31,728 सीटों की सूची जारी की है। सीटों का विभाजन इस प्रकार है -
| एमबीबीएस (MBBS) | 27,292 सीटें |
| बीडीएस (BDS) | 4,068 सीटें |
| बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing) | 328 सीटें |
सीट मैट्रिक्स में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध है?
सीट मैट्रिक्स में उम्मीदवारों को राज्य, संस्थान, कोर्स और लागू कोटा (ऑल इंडिया कोटा, ओपन सीट, एनआरआई, सेल्फ-फाइनेंस और ईएसआई आदि) के आधार पर विवरण दिया गया है। इसके अलावा इसमें अलग-अलग श्रेणियों तथा दिव्यांगजनों (PwD/PwBD) के लिए आरक्षित सीटों की स्पष्ट जानकारी भी दी गई है।
चॉइस फिलिंग से पहले सीट मैट्रिक्स देखना क्यों आवश्यक है?
बता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया में अपनी पसंदीदा सीटों का विकल्प भरने से पहले सीट मैट्रिक्स की जांच करना बहुत जरूरी इसलिए है, क्योंकि इससे अभ्यर्थी यह समझ सकते हैं कि उनके वर्ग, कोटे और पसंदीदा कॉलेज में कितनी सीटें उपलब्ध हैं। उम्मीदवार पोर्टल पर अपने राज्य या पसंदीदा मेडिकल कॉलेज को सर्च करके श्रेणीवार सीटों की सटीक संख्या जान सकते हैं और उसी अनुसार अपनी चॉइस लॉक कर सकते हैं।
